Home rajasthan उप महानिरीक्षक अग्रवाल ने उपकारागृह का किया औचक निरीक्षण

उप महानिरीक्षक अग्रवाल ने उपकारागृह का किया औचक निरीक्षण

0



फुलेरा । (हेमन्त शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) कस्बे के नरेना रोड स्थित उप कारागृह सांभर लेक का बुद्धवार को उप महानिरीक्षक रेंज जयपुर मोनिका अग्रवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उप महानिरीक्षक मोनिका अग्रवाल ने बंदियों से मुलाकात कर भोजन आवास आदि के बारे में बातचीत कर जानकारी ली । वही बंदियान, भोजनशाला का निरीक्षण कर तैयार भोजन को चेक किया । तथा कारागृह की साफ सफाई, वीसीरूम, सी.सी.रूम, सीसी .टीवी कैमरो साहित साफ सफाई का निरीक्षण कर संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लेकर प्रशंसा व्यक्त की । निरीक्षण के दौरान जेलर भरत मीणा,किशन लाल,रामस्वरूप मीणा,हिमांशु रेवताराम,सुरेंद्र सोमराज,सुरजन गुर्जर,गिरवर सिंह,महिला प्रहरी सुशीला चौधरी,रामस्वरूप सहित स्टाफ मौजूद रहा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version