एक दर्जन मोरों की मौत, वनअधिकारी पहुंचे

0
83
- Advertisement -

खेमाखेड़ा गांव के पास किसान के खेत में मृत अवस्था में मिले

राजसमन्द। गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ जिले के कुंवारिया रेलवे पटरी के पास स्थित खेमाखेड़ा के पास किसान के एक खेत में रविवार को एक दर्जन मोर व 16तीतर की मौत होने का मामला सामना आया है। इसको लेकर किसानों में अफरातफरी मच गई सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं जहां देखा तो खेत मे राष्ट्रीय पक्षी मोर के 12 शव व 16तीतर पक्षी के शव मिले है जिंन्हे का वन विभाग की टीम ने कब्जे में लिया है। एएसआई उदय लाल गुर्जर ने बताया कि आकोदिया खेडा के किसान शंकर लाल जाटपिता वर्दी चंद जाट के खेत में अलग-अलग जगह एक दर्जन राष्ट्रीय पक्षी मोर व 16तीतर पक्षी के शव मृत अवस्था में मिले वहीं सूचना पर पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा कांतिलाल बामनिया,वन विभाग से वनपाल अशोक कुमार वैष्णव,सुरेश चंद्र खटीक, पटवारी अंशुमान सिंह, कुंवारिया थाना के एएसआई उदय लाल गुर्जर पहुंचे देखा तो खेत में अलग-अलग जगह 12 मोर मृत अवस्था में मिले वहीं पशुपालन विभाग के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हाइब्रिड मक्का के बीच में केमिकल की मात्रा ज्यादा होने के साथ ही मोर बीच खाये है जिससे मौत की संभावना जताई जा रही है वहीं घटना पर कई लोग मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मोर के शवों को अपने कब्जे में लिए हैं ओर उन्हें बिनोल वन विभाग की नर्सरी में ले जाया गया जहा पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार की कार्रवाई की गई है। मौके पर छीतरमल, भेरूलाल, आदि कई किसान पहुँचे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here