Home rajasthan उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपने गुरु के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपने गुरु के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

0

चित्तौड़गढ़। उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार जगदीप धनखड़ अपने सैनिक स्कूल पहुंचे यहां चित्तौड़गढ़ में अपने स्कूल के टीचर हरपाल सिंह राठी के घर पहुंचे राठी ने उन्हें सैनिक स्कूल में केमिस्ट्री पढ़ाई थी। अपने प्रिय शिक्षक से लंबे समय बाद मिलने पर उपराष्ट्रपति भाव विभोर हो गए और उन्होंने अपने गुरु के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें कि राठी ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में सन 1962 से पढ़ाना शुरू किया था और 1996 में सेवानिवृत्त हुए थे । उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें 1994 में भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वे स्कूल के सांगा हाउस के सरदार मास्टर भी थे जहां जगदीप धनखड़ रहा करते थे। इसी कारण दोनों के बीच अत्यंत आत्मीय संबंध थे। उन दिनों को याद करते हुए हरपाल ने कहा कि कुछ छात्र ऐसे होते हैं जो पहले ही नजर में आपके दिल और दिमाग में बैठ जाते हैं । जगदीप धनखड़ भी ऐसे ही छात्र थे ।उपराष्ट्रपति ने स्कूल के दिनों के बारे में बात करते हुए शिक्षक राठी ने बताया कि वह स्कूल के हॉकी और फुटबाल के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने कहा कि बताया कि जगदीप की परफॉर्मेंस की बदोलत ही सांगा हाउस ने 1967 में चैंपियनशिप जीती थी ।उन्होंने गुरु मां का भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम मैं भी भाग लिया। सैनिक स्कूल में छात्राओं के प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू करने की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version