Home rajasthan उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी महिला दिवस पर कार्यक्रम में हुई शामिल

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी महिला दिवस पर कार्यक्रम में हुई शामिल

0

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के विशिष्ट आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर की ओर से आज मालवीय नगर स्थित अणुविभा केंद्र पर एंपावरमेंट वूमेनहुड कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी का सम्मान करना हमारे देश की सदियों पुरानी परंपरा है। देश का विकास महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। राष्ट्र निर्माण में महिलाएं पुरुषों के समान बराबरी से कंधे से कंधा मिलाकर अपना महत्वपूर्ण और समुचित योगदान दे रही हैं।

उप मुख्यमंत्री ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि महिलाओं की प्रगति में सहयोगी योजनाएँ व कार्यक्रम चलाए गए हैं।

शासन गौरव कनक श्री साध्वी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि यह गौरव का विषय है कि दिया कुमारी जैसी महत्वपूर्ण महिला उप मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान राज्य की सेवा समर्पित भाव से काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल की ओर से राष्ट्र जागरण का कार्य किया जा रहा है। तेरापंथ महिला मंडल की महिलाएं राष्ट्र सेवा का कार्य कर रही है। यह भी एक गौरव की बात है कि भारत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी एक महिला है। महिलाएं हर क्षेत्र में विकास की वाहक है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने कहा की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सिलाई मशीन और आटा चक्की और इसी तरह उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ट्रस्टी विमला दुग्गड़, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा बैद, सदस्य नीलिमा बैद, तेरापंथ महिला मंडल जयपुर की अध्यक्ष नीरू मेहता, मंत्री नीलिमा बैद तथा तेरापंथ महिला मंडल की महिला सदस्य उपस्थित रही। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई जिसमें महिलाओं ने महिला जागृति और प्रेरणा के गीत गाए। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण की एक नाटिका भी प्रस्तुत की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version