Home rajasthan उपखंड कार्यालय- तहसील कर्मियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

उपखंड कार्यालय- तहसील कर्मियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

0


उपखंड कार्यालय पर एसडीएम अभिमन्यु सिंह ने किया झंडारोहण

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता)। कस्बे के उपखंड अधिकारी कार्यालय भवन एवं तहसील कार्यालय भवन पर एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल और तहसीलदार ममता यादव ने तिरंगा झंडारोहण किया।
इसके बाद उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय कर्मियों ने ” हर घर तिरंगा अभियान ” के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा बाइक रैली निकाली। बाइक रैली को रेनवाल एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल एवं तहसीलदार ममता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


ये रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची। तिरंगा बाइक रैली में कर्मचारियों ने अपनी अपनी बाइक पर तिरंगा झंडा लगाकर वातावरण को देशभक्ति पूर्ण बना दिया। विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए देहाभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान बृजेश यादव सहित सभी कर्मचारी शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version