जयपुर। विश्व आदिवासी दिवस
सैक्टर 3 इंदिरा गांधी नगर में मनाया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक गंगा देवी ने सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख का फंड विधायक कोष से देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि पुर्व विधान सभा उपाध्यक्ष व वर्तमान विधायक रामनारायण मीणा ने 10 लाख का फंड विधायक कोष से देने की घोषणा की। राजपाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भूमि के शिल्यान्यास से की गई। समाज के गणमान्य व दानदाताओं ने भूमि पूजन किया जो पूरी तरह आदिवासी परंपराओ पर निर्भर था।
पूजन में विधायक गंगा देवी, विधायक रामनारायण मीणा,जी एस सोमावत,राजपाल मीणा, सुख लाल टाटू , विजय मीणा, रामलाल मीणा, ऋषिकेश मीणा, डॉ मुनेश मीणा, हरिमोहन मीणा, मुनिराम मीणा, अमन जोरवाल, राजमल मीणा, कैलाश मीणा, आर पी मीणा,भारत राम मीणा आदि ने भाग लिया।
सांस्कृतिक समारोह में आदिवासी महापुरुषों के बलिदान ओर त्याग पर आधारित आदिवासी गीत व पद गायन हुआ।
कार्यक्रम में आदिवासी चिन्तन एवं वर्तमान हालातो पर विचार वक्ताओं ने रखे।
कार्यक्रम के आयोजक आदिवासी प्रगतिशील संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण मीणा ने अथितियों का स्वागत मोमेंटो देकर किया।प्रमुख वक्ताओं में विधायक गंगा देवी, रामनारायण मीणा, हाउसिंग बोर्ड चैयरमैन के सी मीणा, राज्य प्रिंसिपल सेक्रेटरी नगरीय विकास कुंजीलाल मीणा,अन्य लोगो ने अपने विचार रखे।इस अवसर महिलाओं एवं पुरुषों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
