Home rajasthan अवैध रूप चलने वाले 100 से अधिक ई-रिक्शे जब्त

अवैध रूप चलने वाले 100 से अधिक ई-रिक्शे जब्त

0


अजमेर । (नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता) अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर यातायात इंस्पेक्टर भीखाराम काला ने अवैध रूप से शहर में चलने वाले आई रिक्शा को जप्त किया । पुलिस ने बिना परमिट व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो, टेंपो पर भी कार्रवाई की। जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीकाराम काला ने बताया कि अजमेर में यातायात की समस्या को देखते हुए पुलिस ने अभियान की शुरुआत की । पुलिस ने किराए पर लेकर ई रिक्शा चलाने वालो के ई रिक्शा को जब्त किया और उनकी आरसी को निरस्त करने के लिए आरटीओ को एक पत्र भी लिखने की भी बात कही ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VIDEO_1fad0056-2b68-4c2c-bd91-ea4cbea077b2.mp4

भीकाराम काला ने बताया कि शहर में लोगों ने अपने नाम से अनेको ई रिक्शा खरीद रखे है और उनको चलाने के लिए किराए पर दे रखा है । यह ई रिक्शा यातायात नियमों का उल्लंघन करते है। शहर की यातायात व्यवस्था भी बिगड़ती है । अजमेर एसपी ने लगातार निर्देश दिए थे, जिन पर यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की है । उन्होंने कहा कि अजमेर यातायात कार्यालय में ढाई सौ वाहनों को रखने की जगह है लेकिन इससे अधिक वाहन हो गए हैं जिससे कार्यालय में जगह कम पड़ रही है । टीआई भीकाराम काला ने कहा कि इसके अलावा बिना परमिट के चलने वाले ऑटो, टेंपो व सिटी बसों पर भी कार्यवाही करके उन्हें जब्त किया जाएगा ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version