Home crime अलवर में दूध मिष्ठान भंडार पर फायरिंग कर, पूर्व पार्षद से मांगी...

अलवर में दूध मिष्ठान भंडार पर फायरिंग कर, पूर्व पार्षद से मांगी 50 लाख की रंगदारी

0

अलवर। अलवर में बदमाशों के हौसले बुलंद है अलवर के दतिजारा पुलिया के पास दूध मिष्ठान भंडार पर बदमाशों ने फायरिंग कर ₹50 की रंगदारी मांगी है । यह घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई । घटना की सूचना के बाद एडिशनल एसपी सरिता सिंह , शिवाजी पार्क के थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे । घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के बाद विधायक संजय शर्मा भी मौके पर पहुँचे। बता दें कि यह घटना पूर्व पार्षद पूरन सैनी की दुकान पर हुई है । एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने बताया कि दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए ,इनमें से एक बदमाश ने दुकान के काउंटर फायरिंग की, उसके बाद 50 लाख की फिरौती की पर्ची काउंटर पर रख दी । पर्ची में जेल में बंद नवीन गुर्जर और मोहित डांडी का नाम लिखा हुआ था। पैसा नहीं देने पर व्यापारी को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version