लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नागौर स्थित आवास पर पहुंची बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा; संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा)
पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मंगलवार को नागौर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं और परिवेदनाएं सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
प्रत्येक फरियादी से सुनी समस्या
राज्य मंत्री डॉ. बाघमार ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई के बारे में चर्चा की।
उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
‘समयबद्ध और संवेदनशील निस्तारण प्राथमिकता’
डॉ. बाघमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और पात्र मामलों में जल्द राहत पहुंचाई जाए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं राज्य मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
