
अजमेर । (नितिन मेहरा रिपोर्टर) अजमेर एडीए की जमीन पर कब्जा करके बनाई जा रही थी दुकानें,अजमेर सरकारी स्कूल की जमीन पर किया था कब्जा, अजमेर एडीए का चला पीला पंजा, अतिक्रमण को किया ध्वस्त। अजमेर विकास प्राधिकरण की करोड़ो रुपए की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें बनाकर कब्जा करने वालो पर एडीए ने कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और जमीन को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस का जब्त भी तैनात रहा ।

अतिक्रमण करने वालो के द्वारा सरकारी स्कूल की जमीन पर दुकानों के साथ ही अन्य निर्माण करवाए जा रहे थे। जिसकी सूचना पर एडीए ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

शुक्रवार को एडीए की टीम कांकरदा भूणाबाय क्षेत्र में पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पटवारी निशान सवारियां ने बताया कि एडीए को कांकरदा भूणाबाय में सरकारी स्कूल के जमीन पर अतिक्रमण करने की सूचना पूर्व में मिली थी। इसके बाद एडीए की टीम के द्वारा पूर्व में ही समझाइश के प्रयास किए थे। लेकिन निर्माण कार्य को फिर भी जारी रखा गया। जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर अवैध दुकानों के साथ अन्य निर्माण किए जा रहे थे। इसके बाद एडीए ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा।






















































