अंता का उपचुनाव सरकार को आईना दिखाने का काम करेगा: पायलट

0
187
- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
टोंक को मिली आधुनिक Synthetic रनिंग टेªक एवं Multipurpose इंडोर स्टेडियम की सौगात
टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक  सचिन पायलट आज टोंक के दौरे पर रहे जहां रनिंग ट्रैक  पर सिंथेटिंक पी.यू. फ्लोरिग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए  पायलट ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हमने जो टोेक शहर के लिए, नौजवानों के लिए जो सपना देखा था, आज वो साकार हुआ है। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम और रनिंग टेक की सौगात मिली है जिसका लाभ उठाकर वे देश-विदेश में टोंक का नाम रोशन करेंगे। जिला स्तर पर इस प्रकार का आधुनिक रनिंग ट्रैक  बहुत कम जगह देखने को मिलता है। टोंक शहर एवं जिले के नौजवानों को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जिले एवं प्रदेश में अनेक जगह देखा गया है कि अनेक बच्चे एवं नौजवान नशे की लत में पड़ जाते है। नशे की लत ऐसी गंभीर समस्या है जिसका हम सभी को मिलकर मुुकाबला करना पड़ेगा। मैं समझता हूं कि अभी तक जो प्रयास किये जा रहे हैं वो नाकाफी है। इससे मुकाबला करने के लिए सामाजिक जागरूता की आवश्यकता है। किसी को नशे के लत पड़ जाती है तो परिवार वाले इसका इलाज करवाने की जगह इसे छुपाने की कोशिश करते है। मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि नशामुक्ति की ओर काम किया जाये क्योंकि यदि आने वाली पीढ़ि नशे से खोखली हो जायेगी तो देश व समाज के सामने काफी विकट समस्या खड़ी हो जायेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम, रनिंग टेªक का आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है ताकि नौजवान अपनी ऊर्जा का सदुपयोग कर सके।
मीडिया के साथियों से बात करते हुए श्री पायलट ने कहा कि यह ध्यान देने वाली बात है कि अंता में उपचुनाव क्यों हो रहा हैं। माननीय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने वहां के विधायक को इस काबिल नहीं समझा कि वे इस पर पद रह सके और उनकी सदस्यता रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हालात सबके सामने हैं। स्कूलों की छत गिर रही है, अस्पताल में आग लग रही है, नकली दवाई पीकर बच्चे मर रहे हैं, टेंकर में आग लगी है, बस आग में जली है, इन घटनाओं ने सरकार की कार्यप्रणाली, राहत और बचाव कार्यो, आपातकालीन सेवाओं पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि अंता उपचुनाव में जनता कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाकर सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here