Home rajasthan हिस्ट्रीशीटर अजय यादव की गोली मारकर हत्या

हिस्ट्रीशीटर अजय यादव की गोली मारकर हत्या

0

जयपुर। बनीपार्क इलाके में दिन दहाड़े राम मंदिर के पास सूत मील इलाके में चाय की थड़ी पर एक साथी के साथ चाय की थड़ी पर चाय पी रहे इलाके के हिस्ट्रीशटर अजय यादव की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अऩुसार अजय यादव अपनी स्कॅार्पियो गाड़ी खड़ीकर चाय पी रहे थे। इसी बीच 2 स्कूटियों से सवार होकर अलग- अलग आए 6 बदमाशों ने पहले पत्थर से यादव पर हमला किया फिर उनमें से एक युवक ने अजय यादव पर ताब़ड़तोड़ फायरिंग की जिससे यादव वहीं पर ढेर हो गए। हालांकि यादव ने हमलावरों से बचने का प्रयास भी किया। वे जान बचाने भागे भी। हालांकि उऩका दूसरा साथी बचने में कामयाब हो गया। लेकिन यादव के कंधे पर गोली लगने से वे लड़खड़ाकर गिर गए। यादव के सिर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ पत्थर से कई वार किए। सिर कुचलने से यादव की मौत हो गई। हालांकि पुलिस को मौके पर 5 गोलियों के खोल भी मिले है। यादव को पुलिस और स्थानीय लोग जयपुर से सवाई मानसिंह अस्तपाल के ट्रोमा सेंटर लेकर गए जहां डॅाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

गैंगवार का नतीजा हो सकता है यादव की हत्या

पुलिस का मानना है कि अजय यादव पर भी कई मुकमदें दर्ज थे। ऐसे में हो सकता है कोई दूसरा प्रतिद्वधि यादव से दुश्मनी रख रहा हो जिसने पूरी प्लानिंग से अजय यादव की रैकी कर फिर हमला किया हो। क्योंकि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है वो पूरी प्लानिंग के तहत ही की गई है। कोई जमीनी विवाद भी हो सकता है। या फिर वर्चस्व के लिए भी अजय यादव की हत्या की गई हो। पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मृतक अजय यादव पूर्व पार्षद और चेयरमैन अजय यादव के रिश्तेदार भी है। बताया जा रहा है कि अजय यादव राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी के बहुत करीबी थी। उऩके दायिने हाथ माने जाते थे। जानकारी मिलने पर महेश जोशी अस्पताल पहुंचे लेकिन यादव को बचा नहीं सके। यादव की हत्या के बाद पुलिस ने नाकेबंदी करा दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं शव को मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मुर्दाघर के बाहर भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया। पुलिस भी बड़ी संख्या में तैनात कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version