विश्व दिव्यांग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना

0
108
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
 गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना
जयपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दिव्यांगजन भाइयों-बहनों के साहस और संघर्ष को नमन करते हुए वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार का मूल मंत्र हमेशा “सेवा और संवेदनशीलता” रहा है। कांग्रेस शासन में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए थे, जिनमें—
सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण
मिनिमम इनकम गारंटी एक्ट के तहत ₹1000 दिव्यांग पेंशन एवं प्रतिवर्ष 15% बढ़ोतरी
प्रत्येक वर्ष 5000 स्कूटी वितरण
दिव्यांग विवाह पर ₹5 लाख की आर्थिक सहायता
प्रदेश में 2 दिव्यांग विश्वविद्यालय की स्थापना
गहलोत ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने न केवल दिव्यांग विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य को रोक दिया है, बल्कि स्कूटी वितरण की संख्या भी कम कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन जनता के हित से जुड़े फैसलों और संवेदनशीलता पर समझौता नहीं होना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासन की कई जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया, जिससे जनता को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसे “जनता पर कुठाराघात” करार दिया।
गहलोत ने अंत में दिव्यांगजन समुदाय को सलाम करते हुए कहा कि उनका साहस, हौसला और जज्बा पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here