वाटिका में दीवार गिरी 3 की मौत,कई घायल, रेस्क्यू जारी

0
- Advertisement -

जयपुर। सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में वाटिका के पास दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सिविल डिफेंस की टीम ने बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल रैफर कर दिया गया है। शवों को महात्मा गांधी अस्तपाल में रखवाया गया है। वहीं घायलों का इलाज जारी है। सिविल डिफेंस की टीम का अभी रेस्क्यू जारी है। बताया जा रहा है कि हो सकता है अभी कुछ श्रमिक और दबें हों। सांगानेर सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है ,आखिर ये हादसा कैसे हो गया और इसके लिए किसकी लापरवाही जिम्मेदार है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here