Home latest जोधपुर गैस सिलेंडर हादसे में 5 की मौत, गहलोत ने दिया हरसंभव...

जोधपुर गैस सिलेंडर हादसे में 5 की मौत, गहलोत ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

0

जोधपुर। शेरगढ़ के भूंगरा गांव में शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटने से अब तक 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। मामले की गंभीरता समझते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों और मृतकों के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। डॅाक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इलाज की जानकारी ली। जिला कलेक्टर को पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए।

शेरगढ के भूंगरा गांव में विवाह में फटा था सिलेंडर

जोधपुर शेरगढ़ के भूंगरा गांव मैं शादी समारोह में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट से जलने से 45 वर्षीय कवरू कंवर की भी मौत हो गई। अब तक तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौत होने से गांव में कोहराम मचा हुआ है। शादी खुशियां मातम में बदल गई। खुद दुल्हा और उसकी मां तक झुलस गए। अन्य रिश्तेदार और उनके बच्चों की मौत होने से सब गमगीन है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , हनुमान बेनिवाल सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। गहलोत ने ऑयल कंपनियों की भी बैठक बुलाई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version