लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर 485 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा राष्ट्र का सबसे बड़ा संसाधन है। विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। हमारी सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे मेहनत करें, सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने मंगलवार को मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों के कारण राजपूताना की रियासतों के एकीकरण और राजस्थान दिवस की महत्ता का भी स्मरण कराया।
युवाओं के लिए बजट और योजनाओं में ठोस कदम
मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट 2026-27 में युवाओं के सशक्तीकरण के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। इनमें शामिल हैं:
-
जनजाति क्षेत्र के 5 हजार युवाओं को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में ब्याजमुक्त ऋण।
-
जयपुर में अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग की स्थापना।
-
50 पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में आईसीटी लैब।
-
एक जिला-एक उत्पाद योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा।
बिजली, पानी और रोजगार में अभूतपूर्व निर्णय
मुख्यमंत्री ने बताया कि रामजल सेतु लिंक परियोजना, देवास परियोजना, यमुना जल समझौता, आईजीएनपी, गंगनहर, माही सहित जल परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में दिन में बिजली देने के लक्ष्य के साथ 22 जिलों में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और 2027 तक सभी जिलों में दिन में बिजली देने का संकल्प लिया गया है।
युवाओं की उद्यमिता और रोजगार
-
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ब्याजमुक्त ऋण प्रदान।
-
सरकारी क्षेत्र में 4 लाख और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य।
-
अब तक 1 लाख 25 हजार नियुक्तियां दी गई, 1 लाख 33 हजार भर्ती प्रक्रियाधीन, और 1 लाख से अधिक पदों का भर्ती कैलेंडर जारी।
-
पेपरलीक जैसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई, अब तक 420 आरोपियों को गिरफ्तार।
कौशल विकास और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और खेल से जुड़े 485 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
-
9,432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्र वितरित।
-
403 स्टार्टअप्स को वायबिलिटी गैप फंड के 1,145 लाख रुपये प्रदान।
-
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत प्रथम लाभार्थी को चेक सौंपा।
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, हमीर सिंह भायल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव कौशल एवं उद्यमिता संदीप वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, युवा शक्ति और विभिन्न जिलों से आमजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को सशक्त बनाने, रोजगार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।
