Home latest मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी परिवेदनाएं प्रस्तुत कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जवाबदेहिता और पारदर्शिता के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। समस्याओं के समाधान से परिवादी संतुष्ट नजर आए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से संबंधित परिवेदनाओं पर भी सुनवाई की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जोधपुर से आए संत-महात्माओं का सम्मान कर आशीर्वाद लिया तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन भी किया। साथ ही ‘मुएथई’ खेल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version