Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का किया निरीक्षण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

परिवादियों से सीधा संवाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया और हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीकरण व फॉलो-अप प्रक्रिया का विस्तृत अवलोकन किया।

मुख्य शिकायतें और निर्देश

  • पिंकी यादव (कोटपूतली-बहरोड़) – दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु निवेदन।

  • जितेन्द्र (डूंगरपुर) – जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की समस्या।

  • लाजवंती (प्रतापनगर, जयपुर) – मूल निवास प्रमाण पत्र में देरी।

  • किशनलाल (रतनगढ़, चूरू) – मकान का पट्टा लंबित।

इन सभी शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत देने और पट्टा जारी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री का संदेश

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। 181 हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन घर बैठे अपनी समस्याओं का तत्काल समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version