Home politics जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ व पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ व पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025

“फॉर्म भरने से लेकर मतदाता सहायता तक, जिम्मेदारी से करें कार्य-जिला निर्वाचन अधिकारी

भीलवाड़ा । ( विनोद सेन)   भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलेभर में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से संवाद करते हुए उन्हें मतदाता सूची के शुद्धिकरण संबंधी कार्यों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सावधानी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फॉर्म संकलन, जन्मतिथि सत्यापन, मतदाता सहायता, और बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के प्रति उत्तरदायित्व को लेकर सभी बीएलओ को स्पष्ट और व्यवहारिक समझ होनी चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि हर बीएलओ को यह स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए कि उसे कितने पात्र मतदाताओं को जोड़ना है। हर फॉर्म को नियमों के अनुरूप जांचकर ही स्वीकार या अस्वीकार किया जाए। अगर किसी प्रक्रिया को लेकर शंका हो तो तुरंत मास्टर ट्रेनर या वरिष्ठ अधिकारी से स्पष्ट करें। उन्होंने फॉर्म की गंभीरता, दस्तावेजों की प्रमाणिकता और अनुक्रमांक के क्रम में दर्ज करने की प्रक्रिया को सही तरीके से समझने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 11 आवश्यक दस्तावेजों की सूची के बारे में मास्टर ट्रेनर्स से जानकारी अवश्य लें।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version