लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आम का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया और कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण कम करने और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार राजस्थान को हरा-भरा और खुशहाल बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
मिशन हरियालो राजस्थान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत इस अभियान को विशेष महत्व दिया गया है। मुख्यमंत्री शर्मा की पहल पर राज्य सरकार ने मिशन हरियालो राजस्थान की शुरुआत की है।
-
इस अभियान के तहत पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
-
पिछले वर्ष 7.5 करोड़ पौधे लगाए गए थे।
-
वहीं इस वर्ष अब तक करीब 11.5 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
सेवा पखवाड़ा के तहत जनसेवा
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाया जा रहा है।
इसके अलावा सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है।