Home latest कांग्रेस एससी/एसटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष हंसराज खटक का सम्मान समारोह

कांग्रेस एससी/एसटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष हंसराज खटक का सम्मान समारोह

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर)। कांग्रेस पार्टी के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त श्रीकरणपुर विधानसभा अध्यक्ष हंसराज खटक के सम्मान में रविवार को वार्ड नंबर 9 स्थित धानका धर्मशाला में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीकरणपुर नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस की ओर से किया गया। समारोह की अगुवाई नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष शेरा राम बागड़ी ने की। इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता श्याम वर्मा, जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हंसराज खटक का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज की समस्याओं और हितों की आवाज प्रभावी ढंग से उठाने में नवनियुक्त अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

वक्ताओं ने विश्वास जताया कि हंसराज खटक के नेतृत्व में एससी/एसटी प्रकोष्ठ संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया और नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version