Home education 100% तक छात्रवृत्ति, UPSC फाउंडेशन कोर्स और 41 लाख रुपये तक प्लेसमेंट...

100% तक छात्रवृत्ति, UPSC फाउंडेशन कोर्स और 41 लाख रुपये तक प्लेसमेंट पैकेज की सुविधा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

छात्राओं के लिए नई छात्रवृत्ति योजनाओं, IIT-JEE/NEET इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और वैश्विक अवसरों की घोषणा

जोधपुर। मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं मोदी स्कूल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्राओं हेतु नई छात्रवृत्ति योजनाओं, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी कार्यक्रमों तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अवसरों की घोषणा की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय वातावरण और करियर उन्मुख सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद पुरोहित एवं आचार्य डॉ. विक्रांत ने बताया कि जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 265 एकड़ में फैला विश्वविद्यालय परिसर देशभर की छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों के साथ सुरक्षित एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, लॉ, डिजाइन, मैनेजमेंट तथा लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज जैसे पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फॉरेंसिक साइंस, साइकोलॉजी, फिजियोथेरेपी, जर्नलिज्म, न्यूक्लियर साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग एवं यूएक्स/यूआई डिजाइन जैसे उभरते क्षेत्रों में भी अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।

97 प्रतिशत से अधिक अंक पर 100% तक छात्रवृत्ति

प्रेस वार्ता में बताया गया कि 12वीं कक्षा में 97 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर भी छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। छात्राएं CUET आवेदन प्रक्रिया के दौरान भी मोदी यूनिवर्सिटी को अपनी प्राथमिकता के रूप में चुन सकती हैं।

UPSC फाउंडेशन कोर्स और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी पर विशेष फोकस

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्राओं के लिए UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाउंडेशन कोर्स प्रारंभ किया गया है। इसमें इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा समसामयिक घटनाओं जैसे विषयों को शामिल किया गया है, ताकि प्रारंभिक स्तर से ही विद्यार्थियों की मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार की जा सके।

वहीं, विश्वविद्यालय परिसर स्थित आवासीय मोदी स्कूल ने PhysicsWallah के साथ साझेदारी कर IIT-JEE एवं NEET की तैयारी के लिए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को विद्यालय परिसर में ही अनुभवी फैकल्टी द्वारा कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके अलावा Career Launcher के सहयोग से CUET, IPMAT तथा अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह मॉडल स्कूली शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करता है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

41 लाख रुपये तक का प्लेसमेंट पैकेज

विश्वविद्यालय ने अपने मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए बताया कि छात्राओं को Amazon, JP Morgan, Oracle, Visa, Walmart, Samsung, GoDaddy, Google, Microsoft और HSBC जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हाल ही में विश्वविद्यालय की छात्राओं को 41 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है।

20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से शैक्षणिक सहयोग

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार वैश्विक स्तर पर विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करने के लिए 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से छात्राओं को अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया और कनाडा जैसे देशों में अध्ययन, शोध एवं इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में छात्रों को भी प्रवेश

विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में छात्राओं के साथ छात्र भी प्रवेश ले सकते हैं। इनमें MBA, मास्टर इन मास कम्युनिकेशन, BCA, B.Com, BA, MA एवं M.Com जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि आधुनिक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन, कौशल विकास और सुरक्षित वातावरण के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं नेतृत्व क्षमता से युक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version