लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कहा—पंचायतराज और निकाय चुनाव में भी भाजपा फहराएगी परचम
भीलवाड़ा (विनोद सेन)।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया का अल्प प्रवास के दौरान भीलवाड़ा आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें विधायक उदयलाल भडाना और महापौर राकेश पाठक भी मौजूद रहे।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया ने कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका भीलवाड़ा से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि वे यहां के कार्यकर्ताओं, सड़क मार्गों और शहर के हर कोने से भली-भांति परिचित हैं।
पूनिया ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय एवं पंचायत राज चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से इन चुनावों में भी पार्टी का परचम लहराएगी।
इससे पहले जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने पूनिया का स्वागत किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनका परिचय करवाया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, मंजू चेचाणी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, ललिता कंवर, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, अभिश्रुता सोलंकी, अजय नौलखा, रागिनी गुप्ता, मंजू पालीवाल, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह, मुकेश सोनी, मुकेश चेचाणी, वरिष्ठ नेता शांतिलाल गुर्जर, राजकुमार आंचलिया, लादूलाल तेली, महेंद्र नायक, पार्षद शंकर जाट, मोहिनी माली, गजेंद्र सिंह, जगदीश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।