लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र शर्मा जति
भरतपुर। भुसावर के गांव कोटकी के निवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपकर पहाड़ से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की। जिला कलेक्टर ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
भरतपुर में भुसावर के गांव कोटकी के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भुसावर में अतिक्रमण व अवैध वसूली रूकवाये जाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि भुसावर क्षेत्र में एक पहाड पर अवैधानिक रूप से निर्देश गुर्जर पुत्र भगवान सिंह जाति गुर्जर निवासी कोटकी ने कब्जा कर रखा है। जो भूमि राजस्थान सरकार के नगर पालिका क्षेत्र भुसावर में आती है। जिस पर अवैधानिक रूप से इस व्यक्ति अपने कब्जे में लेकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे लीज होल्डरों से सरकारी खसरा नम्बर में आने जाने के लिए अवैध वसूली कर रहा है। जिससे ग्रामीण लोग आते जाते है तो उनसे भी वसूली करने पर उतारू है। जिससे आमजन व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। तथा यह व्यक्ति आदतन भू-माफिया है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस व्यक्ति द्वारा पहाड पर अवैध कब्जा कर गणेश स्टोन केसर स्थापित कर रखी है जिसको कब्जा मुक्त करके हटवाया जावें।























































