Home politics राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ , अध्यक्ष पद के लिए कल होगी...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ , अध्यक्ष पद के लिए कल होगी वोटिंग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के वर्ष 2025–26 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के साथ शुरू होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने, जांच और प्रत्याशी सूची जारी करने की सभी कार्यवाहियां 19 अगस्त को ही पूरी की जाएंगी। यदि आवश्यक हुआ तो 20 अगस्त, बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

निर्वाचन अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को नामांकन के समय पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। मतदान के लिए केवल वही अधिकारी पात्र होंगे जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं।
सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का यह चुनाव केवल पद की लड़ाई नहीं, बल्कि संगठन की दिशा और कार्यसंस्कृति तय करने वाला लोकतांत्रिक अवसर माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version