लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
महेंद्रगढ़ ,हरियाणा । भाजपा के हरियाणा के संगठन प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन सका है , तो इसकी सबसे बड़ी वजह पार्टी के भीतर का लोकतंत्र है; पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति नीति से समर्पित भाव से कार्य करते हुए संगठन को गढ़ता है।
पूनिया आज आज नारनौल में भाजपा हरियाणा के ‘महेंद्रगढ़ जिला कार्यकारिणी बैठक मैं प्रभारी के तौर पर शामिल हुए’। इस बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा , जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव , विधायक ओमप्रकाश यादव जी व कंवर सिंह यादव , पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव सहित उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान पूर्णिया में सभी से पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया।