Home latest देवश्यनी एकादशी पर होगा गोविंददेव जी का पंचामृत से अभिषेक

देवश्यनी एकादशी पर होगा गोविंददेव जी का पंचामृत से अभिषेक

0

जयपुर। देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी में  6 जुलाई को  प्रातः काल मंगला झांकी पश्चात ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जायेगा। उसके पश्चात ठाकुर श्री जी को नवीन लाल रंग की नटवर वेश पोशाक धारण कराई जाएगी।  विशेष अलंकारों पुष्प श्रृंगार किया जायेगा। ग्वाल झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात ठाकुर श्रीजी शालिग्राम स्वरूप को रथ पर विराजमान करके मंदिर के दक्षिण पश्चिम कोने पर स्थित तुलसा मंच पर  विराजमान किया जाएगा।  महंत  अंजन कुमार गोस्वामी  शालिग्राम भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं तुलसी महारानी जी का पूजन  करेंगे। पूजन के पश्चात भोग अर्पण किया जायेगा। तुलसी महारानी जी एवं शालिग्राम भगवान जी की चार परिक्रमा एवम आरती की जाएगी। इसके पश्चात ठाकुर श्रीजी शालिग्राम भगवान जी को खाट पर विराजमान कर निज मंदिर की एक परिक्रमा पश्चात वापस गर्भ ग्रह में विराजमान किया जाएगा। इसके पश्चात संध्या झांकी के आरती दर्शन होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version