लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र शर्मा जती ब्यूरो चीफ भरतपुर
भरतपुर – खबर भरतपुर के जनाना अस्पताल से जहां बीती रात अस्पताल के वार्ड एएनसी में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। आग के दौरान वार्ड में की 16 महिला मरीज भर्ती थी जिन्हें तुरंत दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया किया। मरीजों के परिजनों और स्टाफ ने मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्डों में पहुंचाया। कई मरीज बाहर निकल गए जो आग बुझने के बाद ही अस्पताल में वापस लौटे।
