Home latest सुनील बंसल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त, उड़ीसा, तेलंगाना और पश्चिम...

सुनील बंसल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त, उड़ीसा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के बने प्रदेश प्रभारी

0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी सुनील बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें उड़ीसा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया है । उन्हें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व वे तेलंगाना और उड़ीसा के विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। आपको बता दें कि सुनील बंसल लंबे समय से भाजपा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी थे और उनके प्रभारी रहते हुए ही भारतीय जनता पार्टी दो बार सत्ता में आसीन हुई है। उन्हें उड़ीसा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है ।पार्टी को उम्मीद है कि वह इन तीनों राज्यों में भी मिलेंगे कमल खिलाएंगे। राजस्थान के रहने वाले सुनील बंसल का आरंभ एबीवीपी की राजनीति से हुआ है । राजस्थान में एबीवीपी के संगठन प्रभारी रहे हैं । उन्हें अमित शाह का खास माना जाता है और पीएम नरेंद्र मोदी भी उन्हें पसंद करते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version