Home accident बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई कार गुमटी में...

बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई कार गुमटी में घुसी, एयरबैग खुलने से सभी सुरक्षित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

उन्हेल/झालावाड़। गंगधार-उन्हेल मार्ग पर रविवार को किटिया फंटे के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक गुमटी में जा घुसी। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने सामने आए एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कार का पिछला टायर फटने से चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गुमटी में जा घुसा। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे के दौरान कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस वाहन के मालिक की पहचान करने के साथ ही हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत न होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version