Home latest सतीश पूनिया ने आमेर इलाके में निकाली तिरंगा यात्रा

सतीश पूनिया ने आमेर इलाके में निकाली तिरंगा यात्रा

0

जयपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और आमेर के विधायक डॉक्टर सतीश पूनिया ने भी आमेर इलाके में 75 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने आमेर इलाके के देवका हरवाड़ा स्थित देवनारायण मंदिर से झंडा दिखाकर पद यात्रा को रवाना किया। पूनिया यहां से हजारों समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल पर रवाना हुए,जो आमेर विधानसभा के अलग-अलग गांव में घूमे । पूनिया चंदवाजी, अचरोल , बिलोची , टोडी रामपुरा टोल, जालसू, जाहोता बल्लूपुरा होते हुए रायथल पहुंचे। पूनिया की तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। भारत माता के जयकारे लगाए। पदयात्रा में भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ,ओबीसी मोर्चा के ओम प्रकाश भडाना, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा , सरवन बगड़ी सरवण बगड़ बगड़ी महेंद्र जाटव देहात अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए डॉ सतीश पूनिया ने आह्वान किया कि आजादी की 75 वर्षगांठ पर हमें घर-घर में तिरंगा फहराना है उन लोगों को आजादी का महत्व समझाना है यह सौभाग्य कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिन्होंने हमारे देश की साख को देश और विदेश की धरती में बढ़ाया है आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान एक विकसित देश के ऊपर बनी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version