Home latest युवराज शिवराज सिंह के 50वें जन्मदिवस पर बाइक रैली

युवराज शिवराज सिंह के 50वें जन्मदिवस पर बाइक रैली

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर। एंकार इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन, जोधपुर नाइट्स क्लब और माँजी चौहान जी साहिबा रिलिजियस ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को युवराज शिवराज सिंह के 50वें जन्मदिवस के अवसर पर भव्य मोटरबाइक रैली का आयोजन किया गया।

उमेद भवन से दी हरी झंडी

रैली की शुरुआत उमेद भवन पैलेस से हुई, जहाँ युवराज शिवराज सिंह ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस दौरान महाराजा गज सिंह और उनके पौत्र शिवरंजन सिंह भी मौजूद रहे।

शहर के मुख्य मार्गों से गुज़री रैली

यह बाइक रैली उमेद भवन पैलेस से रवाना होकर रातानाडा सर्किल, पाँच बत्ती सर्किल, संवित सर्किल, जेडीए सर्किल, खतरनाक पुलिया, सी रोड, सरदारपुरा महावीर कॉम्पलेक्स, टाइटन वर्ल्ड होते हुए इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन द्वारा संचालित युवराज शिवराज सिंह न्यूरो रिहैब सेंटर, सरदारपुरा तीसरी बी रोड तक पहुँची।

हेड इंजरी से बचाव का संदेश

महाराजा गज सिंह ने कहा कि युवराज शिवराज सिंह की दुर्घटना के बाद से फाउंडेशन लगातार हेड इंजरी से बचाव के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेलमेट वितरण और जागरूकता अभियान के जरिए आमजन को संदेश दिया जा रहा है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version