Home latest ये भूमि किसकी है , ड्रॉन व अन्य संसाधनों से हुआ पट्टा...

ये भूमि किसकी है , ड्रॉन व अन्य संसाधनों से हुआ पट्टा वितरण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर नोखा से @सुरेश जैन की रिपोर्ट

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल शनिवार को बीकानेर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2020में स्वामित्व योजना शुरू हुई थी,जिसमे गांवों में ये भूमि किसकी है इसके अंतर्गत ड्रॉन से व अन्य संसाधनों से पता लगाकर पट्टा वितरण का कार्यक्रम पारदर्शिता से किया गया।  इससे विवादों में कमी आएगी। इसे मैं बहुत अच्छी योजना मान रहा हूं।मोदी के दो मुद्दे हैं गुड गर्वनेंस और डेवलपमेंट।मोदी जी ने कहा है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में देश को आगे ले जाना और जिनके कच्चे मकान है उनके पक्के मकान बनवाना ये दो बड़ी घोषणाएं,प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टे मय प्रॉपर्टी पार्सल वितरण तथा लाभार्थियों को संबोधित किया, इसके लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला स्तर पर कार्यक्रम हुए। स्वामित्व योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम रवींद्र रंगमंच पर सम्पन्न हुआ। जिला कलेक्टर  नम्रता वृष्णि ने विभिन्न अधिकारियों को लाभ से संबंधित जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के आर एसएस,भारतीय राज्य व्यवस्था से लड़ाई के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का राहुल को आड़े हाथों लेते हुए उनके बयान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान देश को तोड़ने वाला ,नेता प्रतिपक्ष के सामान्य पद पर होने के बावजूद ऐसा बयान समझ से परे,वही दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि केजरीवाल की पोल खुल चुकी है प्रतिदिन झूठ बोलते है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version