Home latest विश्व साइकिल दिवस पर रैली का आयोजन

विश्व साइकिल दिवस पर रैली का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्वस्थ शरीर व पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल अपनायें-जिला एवं सत्र न्यायाधीश
पयटकों व आमजन को मिलेगी ई-साइकिल की सुविधायें-आयुक्त बीडीए
भरतपुर । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक ने शास्त्री पार्क से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
साइकिल रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक साइकिल क्लब के सदस्य बडी संख्या में शामिल हुये। रैली शास्त्री पार्क से शुरू होकर सारस चौराहा, बीडीए सर्किल, मानसिंह सर्किल, बिजलीघर, बीनारायण गेट, कालीबगीची, शीशम तिराहा होते हुये वापिस शास्त्री पार्क पहुंची। रैली में शामिल प्रतिभागियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेकर साइकिल चलाते हुये स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन साइकिल चलाने का संदेश दिया।
उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वस्थ जीवन के लिए साइकिल को दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन साइकिल चलाने से पर्यावरण में सुधार होगा, आमजन भी प्रेरित होंगे। विशेषज्ञों के अनुसार साइकिल चलाने से रोगों से बचा जा सकता है तथा भविष्य में स्वस्थ जीवन में भी मददगार है। उन्होंने रैली में शामिल युवाओं को आव्हान किया कि प्रतिदिन साइकिल अपनाकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

अधिकारी दिनचर्या की जरूरतों की पूर्ति के लिए बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में जाने के लिए साइकिल का उपयोग करेंगे तो आमजन में जागरूकता आयेगी।
भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त प्रतीक जुईकर ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि साइकिल की महत्वता पहचानकर आमजन को भरतपुर को क्लीन व ग्रीन सिटी बनाने में सहयोगी बनकर आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि साइकिल सरल, सस्ता साधन है जो स्वच्छ पर्यावरण के लिए आवश्यक है। साइकिल चलाने की परम्परा होने पर शहर के नागरिक स्वस्थ रहेंगे तथा बीमारियों से बचाव होगा। उन्होंने बताया कि भरतपुर विकास प्राधिकरण शहर के नागरिकों को साइकिल की उपलब्धता के लिए विभिन्न स्थानों पर साइकिल स्टैण्ड बनवा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version