Home latest विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरित विकास की ओर एक और...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरित विकास की ओर एक और कदम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पटेल नगर विस्तार योजना में ’महात्मा गांधी नगर वन’ एवं मानसरोवर झील सौंदर्यकरण कार्यों का भूमि पूजन

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) जिला सतत विकास, हरियाली और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में लगातार अग्रसर है। राजस्थान सरकार की दूरदर्शी योजनाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता से जिले में एक ओर जहां अधोसंरचना का सशक्त विस्तार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर हरित पहलें भी गति पकड़ रही हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को पटेल नगर विस्तार योजना के अंतर्गत विकसित होने वाले ’महात्मा गांधी नगर वन’ तथा मानसरोवर झील के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन समारोह विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर विकास न्यास (यूआईटी) सचिव ललित गोयल, अधीक्षण अभियंता योगेश माथुर, नगर विकास न्यास के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्य बजट वर्ष 2024-25 में मानसरोवर झील सौंदर्यकरण (₹20 करोड़), महात्मा गांधी नगर वन विकास कार्य (₹15 करोड़) के लिए दोनों प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए थे। डीएमएफटी मद से स्वीकृत दोनों प्रोजेक्ट्स जिले की हरित पहचान को और सशक्त बनाएंगी।

महात्मा गांधी नगर वन को ‘ऑक्सीजन पार्क’ के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमें लगभग 90,000 पेड़-पौधों का रोपण प्रस्तावित है। यह पार्क योग स्थल, वॉकिंग ट्रैक, औषधीय पौधों का बगीचा, जल संरक्षण संरचनाएं तथा बच्चों के मनोरंजन क्षेत्र से सुसज्जित होगा।

इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि “आज हम न केवल विकास का, बल्कि प्रकृति से सामंजस्य का भूमि पूजन कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version