Home latest विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सुथड़ा तीर्थ में भक्ति और शांति का...

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सुथड़ा तीर्थ में भक्ति और शांति का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उपखंड क्षेत्र के सुथड़ा स्थित श्री दिगंबर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

यह आयोजन 84 लाख मंत्रों के मंत्राधिराज णमोकार महामंत्र के सामूहिक जाप के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं संतु जैन ने बताया कि विश्व णमोकार महामंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य विश्व शांति, अहिंसा और सकारात्मकता का संदेश देना है।

यह पवित्र मंत्र जैन धर्म के अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु—इन पांच परम पदों को नमन करता है और आत्मशुद्धि व मानसिक शांति का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम के दौरान शास्त्री प्रिंस जैन देवांश के निर्देशन में मंगलाष्टक एवं नित्य अभिषेक शांति धारा की गई। वार्षिक शांतिधारा में विभिन्न श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इसके बाद देव शास्त्र पूजा, चौबीस भगवान की पूजा तथा मूलनायक पद्मप्रभ भगवान की आराधना की गई।

सायं 7 बजे भक्तामर अनुष्ठान मंडल बनेठा द्वारा श्रीजी की मंगल आरती एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन भी श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भक्तामर संयोजक हुकुमचंद शहर वाले एवं नरेंद्र जैन बनेठा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version