लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मनीष कुमार पारीक
नावां सिटी
नावां शहर में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आज विश्व मलेरिया दिवस 2025 के अवसर पर एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रामनिवास मूड ने विश्व मलेरिया दिवस 2025 की थीम “मलेरिया हमारे साथ समाप्त होता है: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना और पुनर्जीवन” के बारे में बताया।
मलेरिया के खिलाफ रणनीति को दोबारा सोचने की जरूरत
प्राचार्य मूड ने बताया कि मलेरिया के खिलाफ अपनी रणनीति को दोबारा सोचने, नए तरीकों को अपनाने और फिर से उत्साह के साथ काम करने की जरूरत है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि मलेरिया दुनिया में सबसे घातक परजीवी रोगों में से एक है, जिसके कारण लाखों मौतें होती हैं।

जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता
राजस्थान सरकार द्वारा इन मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाता है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस का महत्व आम लोगों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और इलाज की संपूर्ण जानकारी प्रदान करना है।
रैली और लघु नाटिका के माध्यम से जागरूकता
नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली, नारे और लघु नाटिका के माध्यम से मलेरिया के बचाव और उपचार के बारे में समाज को समझने का कार्य किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक करने और इसके बचाव और उपचार के बारे में जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया गया।
*ये रहे मोजूद
इस अवसर पर नर्सिंग ट्यूटर सुरेंद्र सिंह, लालाराम, अंजू कुमारी, अनिता कुमारी, नर्सिंग अधीक्षक तुलछाराम, उप जिला चिकित्सालय नावां के समस्त स्टाफ, नर्सिंग विद्यार्थी और आमजन उपस्थित रहे।