विकास अधिकारी को कार्यवाही के दिए निर्देश

0
127
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पलाई में आम रास्ते में अतिक्रमण, रास्तों में कीचड़ एवं गन्दगी के मामले में ग्रामीणों द्वारा पेश किए गए ज्ञापन पर पंचायत समिति उनियारा के विकास अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ।ग्राम के पूर्व सरपंच सोहनलाल धाकड़, वार्ड पंच बीनादेवी, श्योजी लाल गुर्जर, शाहरुख खान, चेतराम धाकड़, अंगद मीणा, कन्हैया लाल, छीतर लाल, महेश एवं सोहनलाल द्वारा उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किए गए।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत पलाई प्रशासन की लापरवाही एवं अनदेखी के चलते ग्राम के सरकारी स्कूल से बोलसती स्थित सार्वजनिक ट्यूबवेल तक तथा वहां से तेजाजी के मंदिर होकर बस स्टैंड तक के रास्ते मे गन्दा पानी भरा होने सर से भारी मात्रा में कीचड़ जमा होने तथा रास्ते के दोनों ओर प्रभावशाली लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मार्ग को संकरा कर दिए जाने से आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त रास्ता करीब डेढ़ किमी लम्बा है जो ग्राम से नेशनल हाइवे 148 डी तक लिंक रोड बनाए जाने के लिए प्रस्तावित है ।लेकिन सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी की मनमानी से समस्या का निराकरण नही हो पा रहा है ।जिससे ग्राम वासियों को जहां भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं पंचायत प्रशासन के विरुद्ध भारी रोष व्याप्त है ।उन्होंने बताया कि उक्त मामले को ग्राम पंचायत की जनसुनवाई में भी उठाया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया ।इस पर उपखंड अधिकारी ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी को कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश जारी किए हैं ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here