Home latest वरिष्ठ नागरिको ने की रेल किराए में पुनः छूट की मांग

वरिष्ठ नागरिको ने की रेल किराए में पुनः छूट की मांग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीएम मोदी को लिखा पोस्टकार्ड

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) वरिष्ठ नागरिक मंच (संस्थान) द्वारा अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ के आह्वान पर प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान प्रारंभ किया गया। मंच के अध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया की कोरोना काल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराए में छुट की सुविधा बंद कर दी गई जिसे अभी तक बहाल नहीं की गई है। महासचिव कृष्ण गोपाल सोमानी ने बताया कि देश में लगभग 16 करोड़ वरिष्ठ नागरिक है जिन में से दो तिहाई सामान्य या गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। कोरोना से पूर्व वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में महिलाओं को 50 परसेंट और पुरुषों को 40 परसेंट छूट मिलती थी।

सरकार से इस सुविधा को पुनः शुरू करने की कई बार मांग की गई लेकिन कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आया। अब सरकार का ध्यान आकर्षित करने हेतु देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी कैलाश पुरोहित, मीडिया प्रभारी गोविंद प्रसाद लढ़ा, कैलाश चंद्र सोमानी, मूलचंद बाफना, बसंतीलाल मुंदड़ा, उमाशंकर शर्मा, भवानीशंकर शर्मा, एनसी जैन, अशोक छाबड़ा, ओम प्रकाश लढ़ा, अशोक डाड, श्यामकुमार डाड, प्रमोद तोषनीवाल, राजकुमार जैन, जगदीश चन्द्र मुंदड़ा, रामविलास नागर, बाबूलाल बाहेती, राजकुमार पाटनी, अनिल ओझा, महिला सचिव वीणा खटोड़, विमला जैन आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version