Home latest  वन्दे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान मे श्रमदान कर जल सरंक्षण का...

 वन्दे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान मे श्रमदान कर जल सरंक्षण का लिया संकल्प

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर, रियाँबड़ी। उपखण्ड के ग्राम रोहिसी मे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सार्वजनिक तालाब मे ग्रामवासियों द्वारा श्रमदान कर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। विकास अधिकारी राकेश कुमार महरिया ने उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया कि बढती आबादी और घटते संसाधन के चलते पानी बचाओं अभियान इंसान की सर्वोच्च आवश्यकता बन गई है। गांव मे स्थित तालाब नाडी नलकूप आदि का संरक्षण एवं रख-रखाव करना तथा गांव को स्वच्छ रखना ग्रामवासियों की जागरूकता के बिना संभव नही है।

सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद माली ने बताया कि सरकार द्वारा वंदे गंगा जल संररक्षण जन अभियान के द्वारा गांवों मे 5 जून से 20 जून तक जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण सहित अन्य जनोपयोगी गतिविधियां चलाकर ग्रामवासियों को इन कार्यो मे सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामवासियों को जागरूक कर मीथैन गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए हमारे पास जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता के अलावा और कोई बडे उपाय मौजूद नहीं है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी राजूमल मीणा, कनि. सहायक शिवलाल, ब्लॉक कॉडिनेटर नूतन राठी, पवन कुमार शर्मा, एवं ग्रामीण जन सहित बडी संख्या मे महिलाओं ने भाग लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version