लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा
बच्चो को प्रमाण पत्र वितरण
राजसमन्द। जिले के वणाई में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैम्प का आज संपन्न हुआ इस अवसर पर बच्चो को प्रमाण पत्र भी वितरीत किये गए समर केम्प प्रभारी गणेश कुमावत ने बताया की सात दिवसीय समर कैंप में पहले दिन प्रेरणादायक और देशभक्ति से नारों का अनुवाद हुआ। दूसरे दिन आभासी शहर यात्रा गतिविधि जिसमें सड़क यातायात नियम समझाया, स्थानीय ऑटो/बस चालकों से बात कैसे करें, खरीददारी करते समय क्या क्या ध्यान रखें, तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगता, चौथे दिन व्यंजनों के नाम, मसालों के नाम, फलों के नाम बताकर लिखवाए पांचवें दिन सांस्कृतिक सराहना स्वतंत्रता सेनानियों के नाम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के नाम, कलाकारों के नाम बताकर उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया, छठे दिन इतिहास, भौगोलिक जानकारी दी गई जिसमें नदियों, पहाड़ों और ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी, अंतिम सातवें दिन बच्चों को कहा कि आपने सात दिवस तक जो सीखा सभी बातें सीखी हैं उनको घर पर जाकर अपने माता- पिता को बताएं कि क्या सीखा है उनका उनके सामने प्रदर्शन करें। आज क्विज, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट रहे यमुना गुर्जर, योगेश रेगर, हार्दिक गुर्जर, कोमल , किरण, भव्यांश, मीना, पुष्कर, को पुरुस्कृत कर प्रमाण पत्र दिए गए।गया। इस दौरान हिम्मत सालवी, धर्मेश सियाल, शंभु सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।
