Home crime फर्जी प्लेट और टैक्स चोरी के मामले में बस को किया जप्त...

फर्जी प्लेट और टैक्स चोरी के मामले में बस को किया जप्त दो आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. 

भरतपुर – भरतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी प्लेट और टैक्स चोरी के मामले में एक राजस्थान लोक परिवहन बस को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस द्वारा हीरा दास चौराहे पर की गई, जहां एक दौसा नंबर की बस को रोका गया और उसके चालक और मालिक से कागज मांगे गए। जांच में पता चला कि बस के मालिक और चालक ने करीब 36 हजार रुपये का टैक्स चोरी किया था और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बस चला रहे थे। इसके अलावा, बस का परमिट भी नहीं था।
अटलबंद थाने पर तैनात एएसआई हरवीर सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस के द्वारा हीरा दास चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी एक दौसा नंबर की बस आकर रुकी। जब उसके चालक और मालिक से कागज मांगे तो उनके पास कागज नहीं थे।जब जांच की तो पता चला यह लोग एक साल करीब 36 हजार रुपए का टैक्स चोरी करने के साथ साथ फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बस चला रहे है। इनके पास बस का परमिट भी नहीं था, यातायात पुलिस ने राजस्थान लोक परिवहन की बस और दोनों आरोपियों को अटलबंद थाने के सुपुर्द कर दिया।अटलबंद थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बस को जप्त किया है। बस के चालक की पहचान कुरवारिया निवासी इंदल सिंह और मालिक मोहित भरतपुर निवासी के रूप में हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version