लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अजमेर | संवाददाता – नितिन मेहरा
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वरुण सागर रोड स्थित कीर्ति नगर में शनिवार को 13.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया।
क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ
शुभारंभ समारोह में देवनानी ने कहा कि इस सड़क निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और आवागमन में सुगमता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क और भवन जैसी आधारभूत संरचनाएं आमजन के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया जाएगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
स्थानीय लोग रहे मौजूद
शुभारंभ अवसर पर दीपक शर्मा, गोविंद राम साहू, मोनू सिंह, पंकज सिंह, महेंद्र रावत, विवेक सिंह, लाल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।