Home latest उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मेड़ता में 77.58 करोड़ के विकास कार्यों की...

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मेड़ता में 77.58 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को रेण स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर लगभग 77.58 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दो सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और एक परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित धन्यवाद सभा में उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनता को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।

रेण रेलवे ओवरब्रिज से मिलेगा जाम से राहत

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रेण में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर 870 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण से अजमेर, मेड़ता, नागौर और बीकानेर के बीच यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

कई सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

उन्होंने मेड़ता सिटी-गोटन-आसोप मार्ग पर 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी 34 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण किया। इसके अलावा डांगावास से कुड़की के बीच 10.08 करोड़ रुपये की सड़क का लोकार्पण तथा बेदावड़ी खुर्द से इग्यासनी के बीच 25 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क का शिलान्यास किया।

महिलाओं और विकास पर जोर

सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं की बड़ी भागीदारी पर खुशी जताई और कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए और अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि मेड़ता में पैनोरमा परियोजना को बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा और क्षेत्र में आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रीय समस्याएं एवं मांगें उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version