Home latest उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत, विकास कार्यों पर चर्चा

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत, विकास कार्यों पर चर्चा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  राजसमंद :  (रिपोर्ट: गौतम शर्मा राजसमंद) कुंवारिया में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का दौरा जनसमर्थन और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ संपन्न हुआ। भीलवाड़ा प्रस्थान से पूर्व वे वीर तेजाजी चौराहे पर पहुंचीं, जहां स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा आईटी के पूर्व जिला संयोजक गिरिराज काबरा ने उपमुख्यमंत्री को श्रीनाथजी की छवि भेंट की। इस दौरान ग्रामीणों ने कुंवारिया रेलवे स्टेशन ब्रॉडगेज परियोजना के तहत चल रहे कार्यों पर संतोष जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया।

उपमुख्यमंत्री ने स्टेशन पर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि काम तेजी और संतोषजनक गति से चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे, जिनमें कुंवारिया में पंचायत समिति गठन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य शीघ्र शुरू करवाना, रोडवेज बसों का संचालन कस्बे से होकर करवाना, बाघेरी जल योजना से पुनः जोड़ना, अस्पताल व्यवस्थाओं में सुधार और ओवरब्रिज के साथ अंडरपास को भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकसित करना शामिल था।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकिता सालवी को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version