Home latest उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण सम्पन्

उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण सम्पन्

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

श्रीडूंगरगढ़ से विजय कपूर की रिपोर्ट
श्रीडूंगरगढ़ । जनस्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम- विधायक सारस्वत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज उप जिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ में अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण विधायक ताराचंद सारस्वत के कर कमलों से सम्पन्न किया। विधायक ताराचंद सारस्वत सदेव विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ मे निरन्तर प्रयत्नशील है।यह आधुनिक सोनोग्राफी मशीन राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की गई है। इससे आमजन को बेहतर, समय पर और सटीक चिकित्सीय जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जो स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला कदम सिद्ध होगा।इस अवसर पर विधायक  ताराचंद सारस्वत जी ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और सुधार में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी एवं चिकित्सा मंत्री  गजेंद्र खींवसर जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया जा रहा है।लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्ज़ी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ,पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव स्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद प्रजापत महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर,रामसिंह जागीरदार,मूलचंद इंदौरिया,भवानीप्रकाश तावनिया,पूर्व जिलापरिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, ,जितेंद्र सैनी , सुखवीर भार्गव,किशोर मारू,संदीप कायल,मनोज कायल,पवन कुमार नाई गोपाल छापोला तथा डॉ राजीव सोनी , श्री डूंगरगढ़ मे लम्बे समय से प्रशंसनीय सेवा देने वाले डॉक्टर एस के बिहानी, डॉ एसएस नागल डा सुनील सारण रमाकांत शर्मा नर्सिंग अधिकारी सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी , कर्मचारी,भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version