Home education उनियारा में शत प्रतिशत परिणाम पर विद्यार्थियों का भव्य जुलूस 

उनियारा में शत प्रतिशत परिणाम पर विद्यार्थियों का भव्य जुलूस 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 टॉपर्स का स्कूल परिवार ने किया सम्मानित

उनियारा (दुर्योधन मयंक): उनियारा उपखंड के पलाई और बोसारिया स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद खुशी का माहौल रहा। कक्षा 10वीं, 8वीं और 5वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया।

राजकीय उमावि पलाई की अंजली सैन ने 92% अंक प्राप्त कर टॉपर रही। वहीं, राजकीय उमावि बोसारिया के अमित चौधरी ने 88.83% और मनिष कुमार सैनी ने 86.67% अंक प्राप्त कर ग्राम का नाम रोशन किया।

विद्यालय परिवार ने टॉपर्स विद्यार्थियों का तिलक, माला और राजस्थानी परंपरा के अनुसार पगड़ी बांधकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।

विशेष रूप से, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई के 100% परिणाम पर छात्रों का स्कूल परिवार ने डीजे के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। जुलूस विद्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा, जिससे पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल बना।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य गीता मीणा ने कहा कि अध्यापकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन के कारण 46 विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए और विद्यालय, गांव, कस्बे व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

जुलूस और सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य गीता मीणा, पुरुषोतम दीक्षित, नरेन्द्र सिंह, गुलाबचंद मीणा, व्याख्याता नंदराम मीणा, शारीरिक शिक्षक धर्मराज मीणा, बिंटोस मीणा, हरिनारायण वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।

Previous articleरामनवमी रैली के चलते कस्बा नागौर में 26 मार्च को यातायात डायर्वजन
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version