लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले ट्रक व ट्रेलर ड्राइवरों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हिन्दुस्तान टायर ऑफिस में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 123 ड्राइवरों और स्टाफ ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाइयों और चश्मा वितरण का लाभ उठाया।
हिन्दुस्तान टायर के पंकज बिड़ला ने बताया कि Bridgestone India Private Limited के सहयोग से आयोजित इस शिविर ने श्रमिक वर्ग के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर में जयपुर से आए डॉ. भवानी सिंह, डॉ. धर्मेंद्र विश्नोई, डॉ. मोहित एवं नर्सिंग स्टाफ ने बीपी, शुगर और आंखों की जांच कर आवश्यक दवाइयां एवं चश्मे निःशुल्क वितरित किए।
आयोजन को सफल बनाने में कंपनी के एरिया मैनेजर अमित कुमार (जयपुर) सहित स्थानीय व्यापारी सुरेश बिड़ला, अजय लोहिया, श्याम सुंदर नोलखा, सत्यनारायण अग्रवाल, जयराज, प्रकाश माली, उदय लाल माली एवं मुकेश भूतड़ा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग के लिए स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है। यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सुविधा का माध्यम बना, बल्कि समाज के हर वर्ग की देखभाल ही सच्ची प्रगति की पहचान है, यह संदेश भी दे गया।














































