Home latest टोंक की बेटी साक्षी जैन का IAS बनने पर अभिनंदन

टोंक की बेटी साक्षी जैन का IAS बनने पर अभिनंदन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। टोंक की बेटी साक्षी जैन के संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 37 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, टोंक के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत एवं सम्मान किया।

संगठन के शहर अध्यक्ष एवं समाजसेवी भगवान भण्डारी ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि टोंक की बिटिया साक्षी जैन ने राजस्थान, टोंक और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।

इस दौरान संगठन की ओर से साक्षी जैन के माता-पिता चेतन जैन और अंजना जैन का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में राजीव बंसल, स्नेहा बम्ब, भगवान भण्डारी, रेखा जैन, राजू सायवाड और अलका भण्डारी सहित अन्य सदस्यों ने साक्षी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version