Home latest गुरला के सदाबहार महादेव मंदिर में महिलाएं कर रही हैं दशामाता की...

गुरला के सदाबहार महादेव मंदिर में महिलाएं कर रही हैं दशामाता की पूजा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: सत्यनारायण सेन, गुरला

गुरला। धुलंडी से दशमी तक दस दिनों तक गुरला बस स्टैंड स्थित सदाबहार महादेव मंदिर में क्षेत्र की महिलाएं श्रद्धा और आस्था के साथ दशामाता की पूजा कर रही हैं।

मंदिर परिसर में बने दशामाता के थानक पर महिलाएं घर से दीपक, अगरबत्ती, कंकू, गुड़, गेहूं सहित अन्य पूजा सामग्री लेकर पहुंचती हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। पूजा के दौरान महिलाएं दशामाता की कथा सुनती और सुनाती हैं तथा पारंपरिक गीत भी गाती हैं।

दशामाता पूजा का यह धार्मिक क्रम धुलंडी से शुरू होकर दशमी तक लगातार दस दिनों तक चलता है। इस दौरान कई महिलाएं दस दिन का व्रत भी रखती हैं और प्रतिदिन मंदिर में पूजा करने आती हैं।

इस अवसर पर मीरा सेन, मधु सेन, कान्ता दाधीच, उषा सेन, पायल सेन, कोमल सेन सहित कई महिलाएं नियमित रूप से मंदिर पहुंचकर दशामाता की पूजा कर रही हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version